झांसी। उपसभापति बनते ही सुशीला दुबे ने महापौर को पत्र लिखकर वाहन की मांग कर दी है। जबकि, जानकारों का कहना है कि उप सभापति को वाहन दिए जाने का कोई नियम नहीं है। उपसभापति ने महापौर बिहारी लाल आर्य को लिखे पत्र में कहा है कि पिछले 30 सालों से वह पार्षद हैं। वर्तमान में उन्हें उप सभापति का दायित्व सौंपा गया है। इस कारण जन अपेक्षाओं में वृद्धि होना स्वाभाविक है। जनसमस्याओं, नागरिकों के आग्रह पर क्षेत्र में भ्रमण करना पड़ता है। महिला होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से वाहन की आवश्यकता है। व्यक्तिगत परिस्थिति को देखते हुए वाहन उपलब्ध कराया जाए। नगर निगम के जानकारों का कहना है कि सिर्फ महापौर को सरकारी वाहन मिलता है। ब्यूरो
