Spread the love


गल्ला मंडी के पीछे स्थित विद्युत उपकेंद्र पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने किया हमला, परिचालक को पीटा

दस एमवी के ट्रांसफार्मर पर ईंट पत्थर फेंककर किया क्षतिग्रस्त का प्रयास

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। गल्ला मंडी के पीछे हाईवे के पास स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने बुधवार की रात्रि जमकर उत्पात मचाया। यहां तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उपकेंद्र पर स्थापित ट्रांसफार्मर पर पथराव कर क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया। उपकेंद्र पर तैनात परिचालक ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

गल्ला मंडी के पीछे हाइवे के पास स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र पर तैनात परिचालक बलभद्र सिंह कोतवाली पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि 21 जून की रात्रि करीब 9.30 बजे वह उपकेंद्र पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान राजकीय महाविद्यालय के पास स्थित काशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी दो दर्जन से अधिक लोग गाली गलौज करते हुए आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं आरोपियों ने उपकेंद्र की पर लगी मशीनों को लाठी-डंडा मारते हुए विद्युत आपूर्ति बंद करने की कोशिश की। टेबिल पर रखे सरकारी अभिलेखों को उठाकर बाहर फेंक दिया। जिसमें लॉगशीट, कंपलेन रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर सहित अन्य अभिलेख शामिल थे और इन्हें क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया। पूछने पर हमलावरों ने बताया कि उनके संयोजन काटने का कारण बताया। इसी दौरान संविदाकर्मी लाइनमैन रामू सेन, पप्पू , रुद्रनारायण सिंह वहां आए तो उनके साथ भी आरोपियों ने धक्का मुक्की कर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं उपकेंद्र पर स्थापित 10 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त करने के इरादे से ईंट-पत्थर फेंके गए। इस बीच घटना की सूचना अवर अभियंता और उपखंड अधिकारी ने डायल-112 व कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर देखकर हमलावर भाग गए। परिचालक ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पत्र पर अवर अभियंता बृजेंद्र पाल और संविदाकर्मी लाइनमैन रामू सेन के भी हस्ताक्षर बने हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *