Spread the love


– मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुरालीजनों ने अज्ञात कारण से आत्महत्या करना बताया तो मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम विघा मजरा राजपुर निवासी सविता (30) पत्नी देशराज रजक का शव बुधवार की देर शाम अपने घर के अंदर अटारी पर रस्सी के फंदे से फांसी पर संदिग्ध परिस्थिति में लटकता हुआ मिला। मृतका के ससुर हुकुम ने बताया कि बुधवार को सविता घर पर थी। जबकि परिजन बाहर गए थे। इस दौरान सविता का देवर सुरेश घर आया और अटारी पर गया तो यहां पर सविता फांसी के फंदे पर मृतावस्था में लटकती हुई मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुर हुकुम ने अज्ञात कारण के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करना बताया है। वहीं सूचना मिलने पर मृतका के ग्राम चकरपुर निवासी मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका के भाई रविंद्र ने बताया कि सविता की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन उसके कोई संतान नहीं हुई थी। ससुरालीजन उसकी बहिन सविता के साथ मारपीट करते रहते थे। रविंद्र ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *