Spread the love


ललितपुर। अपहृत हुई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। जबकि आरोपी भाग गया। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। युवती को आरोपी युवक बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था।

बता दें कि कुछ दिन पूर्व थाना बानपुर अंतर्गत एक ग्राम निवासी महिला ने थानाध्यक्ष बानपुर को एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें बताया था कि ग्राम बंगरा निवासी नीतू कुशवाहा उसकी 19 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। 21 जून को पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ संबधित धारा में मुकदमा दर्ज किया और युवती को बरामद करने में जुट गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अपहृत हुई युवती को सकुशल बरामद कर लिया। जबकि आरोपी चकमा देकर भाग गया। पुलिस की टीमें अब आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।- संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *