Spread the love


मानिकपुर। रामपुर गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर मारपीट में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मानिकपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कल्याणगढ़ गांव में दो भाइयों के परिवार के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। घर व जमीन के हिस्से के बंटवारे के विवाद को आपस में सुलझाने के लिए गांव के संभ्रांत व्यक्तियों के समक्ष समझौता किया जा रहा था। समझौते में रखी गई शर्तों से असंतुष्ट दोनों तरफ से गाली-गलौज शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल गए।

इसमें एक पक्ष से दद्दुल (50), चुन्ना (35), नथिया (45) व दूसरे पक्ष से रानी (45), विद्यासागर (50), पृथ्वीराज (35), क्रांति (24) घायल हो गए। मौके पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण कराया। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *