Spread the love


ललितपुर। महिला के विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। महिला के पुत्र ने गांव के विपक्षियों पर गाली गलौज कर धमकी देने से आहत होने पर विषाक्त पदार्थ का सेवन करने की बात कही।

कोतवाली अंतर्गत ग्राम झरकौन निवासी रामदेवी (35) पत्नी अमर सिंह ने शनिवार की शाम को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। घटना के बारे में पीड़ित महिला के परिजनों ने बताया कि गांव में उसके नाम जमीन है। मार्च माह से ही गांव के विपक्षी और ग्राम प्रधान जमीन के एक हिस्से को लेकर रामदेवी को परेशान और धमका रहे थे। शनिवार को जब रामदेवी के परिजन खेत की जुताई करके घर वापिस आए तो विपक्षी घर आए और गाली गलौज करते हुए उक्त जमीन की जुताई करने का उलाहना देने लगे। साथ में उन्होंने धमकी भी दी थी। विपक्षियों की आए दिन की धमकी के चलते रामदेवी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रस्सी से बांधकर की थी मारपीट

महिला के परिजनों ने बताया कि मार्च माह में विपक्षियों ने रस्सी से रामदेवी के पति व पुत्र को रस्सी से बांधकर मारपीट की थी। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *