Spread the love


भौंरी (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्यूर गांव के पास शनिवार की सुबह कार ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। पलटी कार में सवार दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर प्रयागराज रेफर कर दिया।

रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी कस्बा निवासी रामनरेश उर्फ रज्जू यादव (22) दोस्त अखिलेश उर्फ आशू विश्वकर्मा (23) के साथ शनिवार की सुबह बाइक से इलाज कराने कराने जिला अस्पताल कर्वी आ रहा थाा। दोनों ही बीए के छात्र थे।

ब्यूर गांव के पास सामने से तेज गति से आ रही कार से टक्कर मार दी। हो गई। इससे बाइक समेत दोनों सड़क किनारे 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरे, कार भी पलट गई। बाइक सवार आशू और रज्जू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार भौंरी निवासी अमन केसरवानी (25) पत्नी मोनी केसरवानी (22) और मां रश्मि (45) गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।

सूचना मिलते ही मौके पर सदर कोतवाल गुलाब चंद्र त्रिपाठी फोर्स लेकर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से कार के अंदर से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *