
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा में चार माह पूर्व तीन मार्च को हुई युवक की हत्या का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। अवैध संबंधों में रोड़ा बनने पर मृतक के दोस्त ने ही हत्या की थी। हत्या के आरोपी के मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पूरे मामले का शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और सीओ बबेरू राकेश सिंह ने खुलासा किया। बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव में तीन मार्च को देवेंद्र पटेल की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई थी।
जांच में पता चला कि कैरी गांव निवासी मृतक देवेंद्र उर्फ गोलू बचपन से ही पल्हरी गांव निवासी नाना जसवंत पटेल के यहां रहता था। देवेंद्र की पत्नी कल्पना भी रहती थी। पल्हरी गांव का ही रवि कुशवाहा देवेंद्र का खास दोस्त था। रवि का प्रेम प्रसंग देवेंद्र की पत्नी से चल रहा था।
इसकी जानकारी पर देवेंद्र ने पत्नी को कई बार समझाया था। एक-दो बार उसकी रवि से कहासुनी भी हुई थी। इसके चलते पत्नी और दोस्त रवि ने देवेंद्र की हत्या की साजिश रची। घटना के दिन देर शाम रवि और देवेंद्र गांव के पास तालाब किनारे शराब पीने गए थे।
