Spread the love


ललितपुर। प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने प्रेमिका की डोली उठने के बाद प्रेमी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। शव को जिला अस्पताल में मोरचरी में रखवा दिया है।

थाना जाखलौन अंतर्गत एक ग्राम निवासी 18 वर्षीय लड़के के जहर का सेवन कर लेने से उसके परिजन शनिवार की शाम को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि लड़के का प्रेम प्रसंग अपने ही पड़ोस की एक लड़की से दो वर्ष से चल रहा था। प्रेम प्रसंग की जानकारी लड़की सहित लड़के के परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों को काफी रोका टोका और प्रतिबंध लगाए। लेकिन लड़का शादी करने की जिद पर अड़ा था। यह देखते हुए लड़की के परिजनों ने लड़की की शादी अन्य जगह तय कर दी। वहीं लड़के को उसके परिजनों ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ जनपद अंतर्गत एक गांव में उसकी बहन के घर भेज दिया था। जिसके बाद लड़की के घर में शादी के कार्यक्रम शुरू हो गए। 23 जून को लड़की की बरात आई और शनिवार की सुबह 10 बजे लड़की की डोली उठी और वह विदा होकर अपने ससुराल चली गई। इधर टीकमगढ के एक गांव में बहन के घर मौजूद लड़के ने शनिवार की दोपहर को जहर का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बहन व जीजा उसे टीकमगढ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने लड़के की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। इस बीच लड़के के माता-पिता व अन्य परिजन भी टीकमगढ पहुंच गए। यहां से लड़के को लेकर ललितपुर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने लड़के के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोरचरी में रखवा दिया गया है। प्रेमिका की शादी होने और उसकी डोली उठने के बाद प्रेमी लड़के द्वारा जहर खाकर आत्महत्या कर लेने का यह मामला जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं मृतक लड़के के पिता ने अपने परिवार के ही एक युवक सहित एक अन्य ग्रामीण पर आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाया है।

पंचायत में किया था दावा कि डोली उठने के दिन लड़का की होगी मौत

गांव के लोगों ने बताया कि प्रेम प्रसंग को लेकर जब गांव में पंचायत हुई थी। तब कुछ लोगों लड़के की हालत देखकर दावा किया था कि जिस दिन लड़की की डोली उठेगी उसी दिन इस लड़के की मौत हो जाएगी। लोगों का यह दावा सच साबित हुआ और प्रेमिका की डोली उठने के बाद लड़के ने आत्महत्या कर ली।

दोनों पक्षों को पुलिस ने था समझाया

इस प्रेम प्रसंग को लेकर कुछ समय पूर्व लड़की और लड़का पक्ष ने पुलिस से एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया बुझाया था और लड़के को लड़की की शादी होने तक गांव से बाहर भेज देने की बात कही थी। इसके बाद परिजनों ने लड़के को उसकी बहन के यहां मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ क्षेत्र के एक गांव भेज दिया था।

प्रेमिका की शादी होने पर युवक के जहर खाकर जान देने की जानकारी मिली है। इस संबंध में अभी तक मृतक के परिजनों की ओर तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।-राजा दिनेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना जाखलौन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *