Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Tue, 27 Jun 2023 11:52 PM IST

बांदा। एक पखवारे पहले अपनी रिश्ते की मौसी के घर देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव गया युवक घायल और अचेत अवस्था में तीन दिन पहले 24 जून की रात महोखर बाईपास पर पड़ा पाया गया था। उसकी राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत होने पर परिजनों ने मामला संदिग्ध देख पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर निवासी राजेश (23) एक पखवारा पहले अपनी रिश्ते की मौसी के घर देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव गया था। 24 जून की रात वह महोखर बाईपास पर गंभीर और अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। पुलिस ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। वहां रविवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजन शव को घर ले गए। लेकिन मामला संदिग्ध मिलने पर परिजनों ने सोमवार को देहात कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मृतक के बड़े भाई लवलेश ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था। आरोप है कि मृतक का मौसेरा भाई उसे अपनी बुआ के घर ले गया था। जहां से वह बाइक लेकर कैसे अकेले घटनास्थल पहुंचा। इस विषय में मौसेरा भाई ठीक से नहीं बता पा रहा। उन्होंने आशंका जताई कि किसी ने उसे मारकर यहां फेंका था।

मृतक सूरत में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। एक माह पहले वह लौटकर घर आया था। अविवाहित था। पिता संतोष राजमिस्त्री हैं। मां सुशीला हैं। देहात कोतवाली थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर जानकारी हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *