Spread the love


Case on Abhishek Singh gangster partner of Mafia Rakesh Yadav in Gorakhpur

माफिया राकेश यादव।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


माफिया राकेश यादव गैंग के सदस्य गैंगस्टर अभिषेक सिंह की जिस सफारी गाड़ी को प्रशासन ने कुर्क किया था वह कबाड़ में कट गई। शातिर ने अभिषेक की गाड़ी को 60 हजार में एक कबाड़ी को बेच दी। हैरानी की बात यह है कि गाड़ी थाने से चली गई और इसकी भनक न तो प्रशासन को लगी और न ही पुलिस जान पाई।

अब जबकि पुलिस ने माफिया और उसके गुर्गों के खिलाफ सख्ती की है तो गाड़ी को कबाड़ में बेचने का मामला पकड़ में आया है। पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ सोमवार को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी और साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज किया है।

माफिया राकेश यादव इस समय जेल में बंद है। पुलिस ने माफिया के साथी शाहपुर के जंगल सालिक गांव के अभिषेक सिंह समेत गैंग के कुल 11 सदस्यों के खिलाफ वर्ष 2020 में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए पुलिस ने 20 अगस्त 2020 को डीएम की कोर्ट में रिपोर्ट भेज दी। 22 जून 2021 को डीएम ने राकेश के साथी अभिषेक सिंह की सफारी गाड़ी कुर्क करने आदेश देकर तहसीलदार सदर को प्रशासक नियुक्त किया था।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में मौसम की मार: टमाटर ने लगाया शतक, हरी सब्जियां भी 50 के पार

जब अभिषेक को इस कार्रवाई की जानकारी हुई तो उसने सफारी गाड़ी को तिवारीपुर थाना क्षेत्र के बड़े काजीपुर में रहने वाले कबाड़ी दिलशाद को 60 हजार रुपये में बेच दी। मामला खुलने पर अब गुलरिहा थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने खुद की तहरीर में केस दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *