Spread the love


Muzaffarnagar: Minister Jitin Prasad and Bhupendra Chaudhary reached Charthawal

चरथावल पहुंचे मंत्री
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज कस्बे में 213 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने पहुंचे। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत कई स्थानीय भाजपा नेता मौजूद हैं। डॉ संजीव बालियान ने कहा कि चरथावल-थानाभवन मार्ग का निर्माण होने से 20 से अधिक गांव के लोगों का आवागमन सरल होगा।

इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री सुबह रामलीला मैदान स्थित सभास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मंच और अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री जितिन प्रसाद के कार्यक्रम में पहुंचने के बाद राज्य सेतु निगम की 28 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। मुजफ्फरनगर-चरथावल-थानाभवन मार्ग दस मीटर चौड़ा बनेगा। काटका और मंदौड़ के बीच गंगनहर पर बनने वाले सेतु का शिलान्यास किया गया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *