
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले में दुष्कर्म का मुकदमा वापस न लेने पर आरोपी पीड़िता के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित छात्रा ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय छात्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह बांदा के एक महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
करीब सात माह पूर्व उसका पारिवारिक रिश्तेदार रायपुर (छतरपुर, मध्य प्रदेश) निवासी संजय पाल उसे अपने रिश्तेदार गंछा गांव निवासी हरीराम के बांदा में मोहल्ला कटरा स्थित किराये के कमरे में ले गया। वहां उसने रिश्तेदार के सहयोग से उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने लगा। इससे वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर उसने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई।
