Spread the love

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का झांसी आगमन पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने किया भव्य स्वागत….

झांसी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ का झांसी आगमन पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बताया गया है कि मंगलवार की रात 11:00 बजे भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संजीव राजपूत भरोसा एवं जिला अध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ झांसी के विरागंना रानी लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण चुघ का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री से सप्रेम भेंट की गई। इस दौरान भाजपा के अन्य लोग भी पहुंचकर राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत किया। जिसमें खासतौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संजीव राजपूत भरोसा, मंडल अध्यक्ष ध्रुव सिंह परमार समेत अन्य भाजपा समर्थकों ने राष्ट्रीय महामंत्री का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *