Spread the love


Mother of four children absconded with 8th class student falsely accused of kidnapping

महिला की सांकेतिक तस्वीर

विस्तार


भदोही के गोपीगंज स्थित मिर्जापुर तिराहे के पास बुधवार देर शाम उस समय हंगामा मच गया जब वाहन सवार महिला ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला का आरोप था कि वाहन सवार लोग उसे अगवा कर ले जा रहे हैं। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस वाहन सवार लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली आई। जहां पूछताछ में महिला की अपहरण का आरोप झूठा निकला।

पता चला कि अपहरण का आरोप लगाने वाली महिला चार बच्चों की मां है।  प्रयागराज के हंडिया निवासी महिला का ससुराल मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव में है। बीते कुछ दिनों से वो मायके में थे। बीते 22 जून को वह पड़ोस के ही कक्षा 8वीं में पढ़ने वाले किशोर के साथ फरार हो गई थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

वाहन में थे महिला के ससुराल के लोग

इस बीच लखनऊ में जीआरपी ने दोनों को पकड़ा। पुलिस की सूचना के बाद जीआरपी पुलिस दोनों को लेकर बुधवार को भदोही पहुंची। इसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। सूचना के बाद पहुंचे परिजनों को पुलिस ने महिला और किशोर को सुपुर्द कर दिया। सभी किराए के एक वाहन से चील्ह जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: कोटा में मेडिकल की तैयारी कर रहे जौनपुर के छात्र ने की खुदकुशी, फोन पर कहा था- मां यहां मन नहीं लगता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *