संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:27 AM IST
चित्रकूट। जिला पुलिस टीमों ने पांच स्थानों पर छापेमारी कर लगभग 85 लाख रुपये की गुटखा सामग्री व मशीन बरामद की हैं। मौके से पुलिस ने फैक्टरी मालिक व मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस कार्रवाई से जिले के अवैध गुटखा कारोबारियों में खलबली मची है।
गुरुवार को एसपी कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि राजापुर कस्बे में अवैध गुटखे के कारोबार की जानकारी होने पर तीन जगह अवैध गुटखा फैक्टरी संचालित मिलीं।
जिसका संचालन स्मारक रोड निवासी जुगराज केसरवानी करता था। भंभेंट गांव के देवकुमार यादव यहां मैनेजर है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया कि एक फैक्टरी निजी मकान व दो फैक्टरी किराए के घर में संचालित थे। फैक्टरी से बरामद समान की कीमत लगभग 85 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तीनो मकानों को सीज किया है।
