Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Fri, 30 Jun 2023 12:24 AM IST

बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के औगासी गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

गुरुवार को विनोद (22), पप्पू (20) निवासी मरका, अवधेश (32) निवासी कानपुर देहात एक बाइक से चित्रकूट से फतेहपुर जा रहे थे। बबेरू कोतवाली क्षेत्र में औगासी गांव से पहले दूसरे बाइक सवार संतोष (38) और पंकज (26) निवासी सुखवान गांव जिला फतेहपुर से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *