Spread the love


अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

Updated Fri, 30 Jun 2023 12:19 AM IST

Increased terror of dogs, bitten six people

कुत्ता
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


शहर और क्षेत्र में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कुत्ते लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। जिला अस्पताल में कुत्तों के शिकार छह मरीज उपचार के लिए पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें घर भेज दिया।

त्रिलोकीनाथ शर्मा पुत्र विश्वदयाल निवासी मोहल्ला गणपति को कुत्ते ने काट लिया। आशा रानी पत्नी लाल सिंह निवासी ओढ़पुरा थाना हाथरस गेट को कुत्ते ने काट लिया। दीनदयाल वर्मा पत्नी दाऊदयाल वर्मा निवासी होली वाली गली थाना सदर कोतवाली को कुत्ते ने काट लिया।

शांति प्रसाद निवासी नवीपुर कला को कुत्ते ने काट लिया। राजू पुत्र मुकेश निवासी कांशीराम कॉलोनी को भी कुत्ते ने काट लिया। इधर, सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी अनुज गर्ग पुत्र अशोक को कुत्ते ने काट लिया। यह सभी लोग कुत्ते के हमले में घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *