Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Thu, 29 Jun 2023 11:55 PM IST

खत्री पहाड़। गिरवां थाना क्षेत्र में घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने महिला को बंधक बंधक बनाकर लूटपाट की। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

गिरवां थाना क्षेत्र के शुक्लनपुरवा जरर निवासी सोना पत्नी मोहनलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात वह परिवार के साथ खाना खाकर सो गई थी। करीब दो बजे बहू मनीषा बाथरूम जाने के लिए उठी तो उसने तीन लोगों को घर का कीमती सामान समेटते देखा। इस पर उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसे दबोच लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा व हाथ-पैर बांधकर डाल दिया और भाग निकले।

कुछ देर बाद किसी तरह बहू ने मुंह से कपड़ा निकाला और शोर मचाया। मौके पर पहुंचकर उसे बंधन मुक्त किया तो उसने पूरी घटना बताई। कमरे में जाकर देखा तो गेहूं की टंगी में रखी चेन, मंगलसूत्र, तीन अंगूूठी, तीन जोड़ी पायल, दो बिछुआ, करधनी और 15 हजार रुपये गायब थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पूछताछ के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बहू ने आरोपियों का चेहरा नकाब से ढका होने की बात कही है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *