Spread the love


Banda road accident, five more lost their lives in saving one life, were going to CHC from Bolero

Banda Road Accident
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बांदा जिले में एक की जान बचाने के चक्कर में पांच और लोगों को जान गंवानी पड़ी। बोलेरो सवार सभी लोग करंट की चपेट में आए किशोर का इलाज कराने अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान सभी हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे का कारण भी जिले भर में मौत बनकर दौड़ने वाले भारी वाहन बने हैं।

बताया जा रहा है तिलौठा निवासी कल्लू करंट की चपेट में आकर गंभीर झुलस गया था। इसके चलते मां सैरबानों व पारिवारिक अन्य लोग उसे बोलेरो से लेकर बबेरू सीएचसी इलाज कराने रवाना हुए थे। लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। इसमें करंट की चपेट में आए कल्लू की जान तो चली ही गई।

साथ में उसकी मां समेत पांच अन्य को भी जान गंवानी पड़ी। हादसे का कारण तेज रफ्तार व भारी वाहन बने हैं। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि बोलेरो करीब 120 से 130 की रफ्तार से ड्राइवर दौड़ा रहा था। इसी के चलते वह रोड पर खड़े ट्रक में बेकाबू होकर घूस गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *