
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी ने प्रयागराज जिले के लूकरगंज में अतीक अहमद के कब्जे से खाली कराई गई भूमि पर बने पीएम आवास का लोकार्पण किया। शुक्रवार को निर्धारित समय से कुछ विलंब से पहुंचे सीएम ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आवास का लोकार्पण किया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल लीडर रोड पर औपचारिक रूप से लाभार्थियों को चाबी सौंपी। सुबह से ही बारिश होने के कारण कार्यक्रम में काफी अव्यवस्था रही। सीएम के आगमन के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। लूकरगंज आवास से लेकर लीडर रोड तक पूरा इलाका पुलिस छावनी मे ंतब्दील कर दिया गया है।
