Spread the love


road accident in Banda: six including mother and son died

मौके पर लगी भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बांदा जिले के बबेरू कोतवाली में कमासिन रोड पर परइयादाई के पास गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे बीच रोड पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बोलेरो घुस गई। हादसे में बोलेरो सवार छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौठा गांव निवासी कल्लू (13) पुत्र गुज्जी रात करीब पौने नौ बजे करंट की चपेट में आ गया। कल्लू को लेकर मां सैरबानो (38) बोलेरो से आनन-फानन बबेरू सीएचसी के लिए निकली। उनके साथ बोलेरो में मोहल्ला निवासी कैफ (16) पुत्र चिक्की, बोलेरो चालक हासिम (35), जाहिद (35), जाहिल (30) पुत्र अजमत, साकिर पुत्र नासिर समेत आठ लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में बबेरू कोतवाली क्षेत्र में कमासिन रोड पर परइयादाई के पास बोलेरो बीच रोड पर खड़े ट्रक में जा घुसी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *