Spread the love

चोरों का तांडव, पांच घरों से सोने चांदी के आभूषण समेत नकदी चुराकर रफूचक्कर….

मोठ (झाँसी) कोतवाली मोठ क्षेत्र में चोरों ने देर रात्रि जमकर तांडव मचाया और पांच घरों को अपना निशाना बनाते हुए नगदी व जेवरात लेकर अज्ञात चोर फरार हो गए। सुबह जब पता चला तो चोरी की वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी की छानबीन में जुट गई। दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला मोठ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरी का है। जहां बीती देर रात्रि चोरों ने 5 घरों को अपना निशाना बनाया। जिसमें चोरों ने पांचों घरों से लाखों रुपए की नकदी और लाखों रुपए के जेवरात पर हाथ साफ किया है। जिसमें चोरों ने बृजेश यादव, पंकज, प्रमोद कुशवाहा, भुवन मोहन और शिवम के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। बृजेश ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात्रि चोर उसके घर में घुस गए और चोरी करके चंपत हो गए, उमा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके मकान के भी सभी ताले तोड़कर अज्ञात चोर चोरी करके चंपत हो गए, बृजेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके घर देर रात्रि 2:00 बजे के आसपास अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर के ताले तोङकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। फिलहाल घटना की सूचना लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी की पड़ताल में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *