Spread the love

दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल….

मोठ (झाँसी) कोतवाली मोठ थाना क्षेत्र में बीते दिन मिली सूचना के आधार पर ग्राम टांङा में हुई हत्या के आरोपी को पुलिस ने हत्यारोपी एवं हत्या में प्रयुक्त की गई, कुल्हारी को भी आरोपी की निशानदेही पर बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल आपको बता दें कि मोठ थाना क्षेत्र के ग्राम टाॅङा में हुई हत्या के मामले ने पुलिस को चक्करघिन्नी कर दिया, बीते दिन पुलिस को सूचना मिलती है कि गांव में घर के बाहर सो रहे एक 40 वर्षीय व्यक्ति की किसी ने धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी है, घटना की सूचना लगते ही मोठ पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम एवं मोठ कोतवाली प्रभारी प्रभात कुमार सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई, घटना की सूचना लगते ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर आई और अपनी जांच के बाद वापस लौट गई। तत्पश्चात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई।

पुलिस ने जब गहराई से पूरे मामले की जांच की तो मामला खुल गया और पता चला कि बीते 28 जून 2023 को गांव में ही संजनी सहारिया पुत्र बिहारीलाल के यहां घटोरिया बाबा का पूजन करने के लिए परैछा गांव गए थे, उसके साथ महेश उर्फ भगोले आदिवासी व नंदू का भांजा और गांव के अन्य लोग भी साथ में गए थे, जहां पर सभी ने शराब पी शराब पीने के दौरान झगड़ा हो गया, जिसके बाद नंदू व नंदू के भांजे रतिराम ने रामचरण की मारपीट कर दी थी, जिससे वापस लौट कर आए रामचरण ने नंदू की मारपीट कर दी थी लौटकर आकर उसने गांव में नंदू की पिटाई कर दी थी, जिसे महेश और भगोले नंदू को इलाज के लिए अस्पताल ले गया, जिससे आरोपी रामचरण को गुस्सा आ गया कि जब महेश मेरा दोस्त है, तो उसने नंदू की मदद क्यों की, इसी बात को लेकर रामचरण ने रात में अपने घर से कुल्हाड़ी लेकर महेश के घर गया तो महेश अपने मकान के बाहर चारपाई पर सो रहा था, तभी मैंने कुल्हाड़ी से महेश के सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया और मैं मौके से भाग निकला, जिसके बाद मृतक के पिता की दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या की धारा 302 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया और आरोपी की तलाश में जुट गई, इसी दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि टाॅङा में हुई हत्या का आरोपी भागने की फिराक में जौरा ओवर ब्रिज के पास खड़ा है, पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी करते हुए आरोपी रामचरण को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उससे गहराई से पूॅछताछ की तो उसने हत्या में प्रयुक्त की जाने वाली कुल्हाड़ी का सच बताया और पुलिस ने हत्या आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से उक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया।

हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में मोठ कोतवाल प्रभात सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, उप निरीक्षक अरविंद्र कुमार, उप निरीक्षक रनसिंह, उप निरीक्षक विनीत कुमार, कांस्टेबल दीपेश्वर, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल रानी समेत अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *