पीड़ित ने जमीन पर कब्जा करने से किया मना तो झूठे केस में फसाने की मिली धमकी….
मोठ (झाँसी) तहसील मोठ क्षेत्र के ग्राम अमरौख निवासी अवधेश पुत्र वैदेहीशरण ने उप जिलाधिकारी मोठ को लिखित शिकायत पत्र देते हुए बताया कि ग्राम के समीप उसका एक बगीचा है। जिस पर गाँव का ही एक दबंग व्यक्ति अवैध कब्जा कर निर्माण कर रहा था। मैंने वहां पहुंचकर जब अवैध कब्जा करने से मना किया तो उक्त दबंग व्यक्ति गाली गलौज करने लगा, जब मैंने गाली गलौज करने से मना किया तो वह परिवार सहित लड़ाई झगड़ा करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। प्रार्थी का आरोप है कि दबंग व्यक्ति ने धमकाते हुए उससे कहा कि अगर तुमने मेरी शिकायत की तो में तुम्हें झूठे हरिजन एक्ट व महिलाओं के साथ बदतमीजी करने के केस में फंसा दूंगा। पीड़ित ने इसकी शिकायत संबंधित पूँछ थाना पुलिस से भी की थी, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई, पीड़ित अवधेश ने उप जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले पर निष्पक्ष जांच कराकर उसकी जमीन को कब्जा मुक्त करवाए जाने की एवं दोषियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
