Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Sun, 02 Jul 2023 12:34 AM IST

चित्रकूट। दो बाइकों की टक्कर में दंपती व मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। इसके अलावा अन्य हादसे में एक युवक घायल हुआ है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पहाड़ी कस्बे के शिवमिलन (32) व पत्नी विद्या (28) शनिवार की सुबह बाइक से मानिकपुर में एक रिश्तेदार के निधन होने पर उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान राजापुर थाना क्षेत्र के गंज निवासी लवकुश (35) अपने तीन वर्षीय पुत्र अतुल को लेकर बाइक से मुख्यालय कर्वी आ रहा था।

रैपुरा थाना क्षेत्र के लालापुर स्थित असावर माता मंदिर के समीप दोनो बाइकों की भिड़ंत होने पर चारो लोग घायल हो गए। दोनों बाइक चालक हेलमेट पहने थे। इसी क्रम में बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के खांच पुरवा निवासी रामसुहावन (35) बाइक से अचानक संंतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरकर घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *