Spread the love


CM Yogi is coming to Kashi tomorrow: Will review the preparations for PM Modi's visit to Varanasi

वाराणसी में सीएम योगी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय दौरा सात जुलाई को होगा। उनके आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आएंगे। यहां होने वाली जनसभा स्थल वाजिदपुर व अन्य स्थलों का मौका मुआयना करेंगे। इसके अलावा तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।

 

यह भी पढ़ें- Varanasi Weather: कभी धूप..कभी बारिश, वाराणसी में मौसम खेल रहा आंख मिचौली, बिजली आपूर्ति भी हुई बाधित

पीएम आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन जुलाई को आएंगे। यहां पीएम के आगमन से जुड़ी तैयारियों को देखेंगे और कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना करने जाएंगे। पीएम-सीएम के आगमन को देखते हुए भाजपा संगठन के साथ प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। संभावित स्थलों की तैयारियों को मुकम्मल कराने में अधिकारी जुटे हैं।

भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि काशी के सांसद प्रधानमंत्री सात को तीन से चार बजे के बीच आएंगे। यहां करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे। लोकार्पण शिलान्यास के बाद कुछ लोगों को सरकार की योजनाओं से जुड़े चेक व चाबी भी देंगे। इसके बाद वाजिदपुर में जनसभा करेंगे। जनसभा में 50 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। शहर की तीनों विधानसभाओं को पांच-पांच हजार का लक्ष्य दिया गया है। जनसभा के बाद बरेका में विश्राम करेंगे। अगले दिन प्रबुद्धजनों से मुलाकात करके चले जाएंगे। इस दौरान बाबा विश्वनाथ और कालभैरव का दर्शन पूजन भी करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *