संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार ने कहा कि अधिवक्ता वादकारियों व न्याय अधिकारियों के बीच की कढ़ी होते हैं। उन्होंने जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के बेहतर कार्यकाल के लिए उन्होंने कामना की। वह शनिवार को बार सभागार में आयोजित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदभार ग्रहण समारोह में बोल रहे थे।
जिला बार एसोसिएशन ने विधिवत शपथ ग्रहण का कार्यक्रम पूर्व रखा गया था, लेकिन ग्रीष्मावकाश के चलते औपचारिक रूप से शपथ ग्रहण कर काम शुरू कर दिया था। शनिवार को विधिवत कार्यक्रम के तहत नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला जज ने प्रमाणपत्र वितरित किए। पीठासीन अधिकारी न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अरविंद कुमार ने कहा कि अधिवक्तागण नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सहयोग करते हुए कार्य करें। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय महेश नौटियाल ने कहा कि अधिवक्ता प्रबुद्ध वर्ग से आते हैं। उन्हें हमेशा विधिवत गणवेश में होना चाहिए।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने कहा कि पुलिस व अधिवक्ता एक दूसरे के पूरक होते हैं। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि वह अधिवक्ताओं की समस्याओं को जल्द की निस्तारण करने का प्रयास करेंगे। चुनाव के दौरान उन्होंने जो वादे किए हैं, उनका जल्द से जल्द पूरा करेंगे। पार्किंग की सुविधा के लिए जिला प्रशासन से बैठकर जल्द की इसका निष्कर्ष निकाला जाएगा।
कार्यक्रम में उन्होंने एल्डर्स कमेटी व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र दिए। इस अवसर पर के अलावा एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष जीवनधर लाल जैन, सदस्य लालसिंह, गोविंदसिंह, अशोक कुमार रिछारिया, केएल मालवीय, नवनिर्वाचित अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष भगवत कुशवाहा, कोषाध्यक्ष विजय पटेल, महामंत्री महेंद्र कुमार जैन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव सेन, गौरव जैन, आत्माराम पाराशर, सहप्रचार मंत्री दीपक सिंह राजपूत, श्याम बिहारी तिवारी, लाकपाल, हरदयाल लोधी, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, जानकी प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
