Spread the love


समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए अफसरों को निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें सिलौटा मुस्तकिल व चांदी बागर के कार्यों में डब्ल्यूटीपी, इंटकवेल, सीडब्ल्यूआर, ओएचडी आदि बिंदुओं पर चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि एक हफ्ते में सिलौटा प्लांट से पेयजल की आपूर्ति कराई जाए।

उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर से इंटकवेल, डब्ल्यूटीपी, सीडब्ल्यूआर के संबंध में कहा कि जो कार्य अधूरे हैं उसे जुलाई तक कार्य पूर्ण कराएं। कहा कि प्लान बनाकर सुबह व शाम प्रतिदिन निर्धारित समय पर पेयजल की व्यवस्था कराएं। पाइप लाइन सड़कों से होकर बिछाई जा रही है। इससे टूटी सड़क, नालियों को सही ढंग से बनवाएं। मैन पावर बढ़ाकर टाइम लाइन के अंदर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराएं। एडीएम नमामि गंगे सुनंदू सुधाकरन, सिंचाई एक्सईएन संजय गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र तिवारी, परियोजना प्रबंधक अभय नारायण सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *