Spread the love


ललितपुर। गांवों में जाकर सोने-चांदी के जेवरात बेचने वाले सराफा कारोबारी से तमंचे की नोक पर लूट करने वाले बदमाशों को लूट में प्रयुक्त तमंचा सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पांच किलोग्राम चांदी, 14 ग्राम सोना और 9500 रुपये बरामद किए है।

सोमवार को पुलिस टीम ने लूटकांड को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को मुखबिर की सूचना पर सजनाम बांध की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रविंद्र सिंह राजा निवासी नईबस्ती कस्बा बिरधा, रेशू साहू निवासी मोहल्ला खिन्नीपुरा कस्बा बिरधा, सचिन उर्फ सच्चू कुशवाहा निवासी मोहल्ला आजादपुरा झौर कस्बा बिरधा बताया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पांच किलोग्राम चांदी, 14 ग्राम सोना, लूट के 9500 रुपये नकद बरामद हुए। इसके साथ बदमाशों के पास से लूट में प्रयुक्त तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो बाइक बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। अब पुलिस भागे हुए दो अन्य बदमाशों को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है।

मालूम हो कि शहर के मोहल्ला चौबयाना निवासी संजय प्रजापति उर्फ संजू जो गांव-गांव जाकर सोने-चांदी के जेवर बेचने का कारोबार करता है। उसके साथ 28 जून की देर शाम ग्राम बजर्रा तिराहा के पास दो बाइक पर आए बदमाशों ने तमंचे की नोक से जेवरात और नकदी से भरा बैग लूटकर भाग गए। बदमाशों ने संजय के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया था। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया था। लूट की वारदात का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए एसपी ने पांच टीमों का गठन किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *