Spread the love


फोटो नंबर- 50

किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी

आत्महत्या के कारण का पता नहीं, भाई और पिता करते हैं मजदूरी

संवाद न्यूज एजेंसी

पहाड़ी (चित्रकूट)। कमरा बंदकर किशोरी ने साड़ी का फंदा लगा लिया। थोड़ी देर बाद चाचा-चाची घर पहुंचे तो उसको फंदे से लटकता देखकर सन्न रह गए। आनन-फानन दरवाजा तोड़कर छात्रा को नीचे उतारा और सीएचसी ले जा रहे थे। रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।

पहाड़ी थाना क्षेत्र के बछरन गांव निवासी पिता शिवदास वर्मा ने बताया कि पुत्र करन के साथ दूसरे गांव मजदूरी करने गए थे। बेटी राखी (14) घर में वृद्ध दादा भोलाराम व दादी गोलकी देवी घर में थी। रविवार की दोपहर राखी ने कमरा बंदकर साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई। थोड़ी देर बाद चाचा घनश्याम व चाची बच्ची देवी अपने पिता भोलाराम का हालचाल जानने के लिए घर गए।

चाची ने राखी को आवाज लगाई तो कोई आवाज नहीं आई। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो राखी फंदे से झूल रही थी। आनन-फानन चाचा ने दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़़ी ले जा रहे थे। तभी रास्ते में राखी ने दम तोड़ दिया।

राखी ने कक्षा पांच के बाद पढ़ाई बंद कर दी थी। घटना की जानकारी परिजनों को दी। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका तीन भाई व तीन बहनों में पांचवें नंबर की थी। पिता व भाई मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *