संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:01 AM IST
किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान
परिजन नहीं बता पा रहे कारण
बिसंडा क्षेत्र के अमवा की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। घर के अंदर दुपट्टे से किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के अमुवा गांव निवासी सुनीता (17) ने रविवार को दोपहर दो बजे के करीब घर के अंदर छप्पर की छानी से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद छोटी बहन अर्चना ने उसे लटका देखा तो परिजनों को जानकारी हुई। बड़े भाई पप्पू ने बताया कि मां कल्लो कुर्रा पतौली गांव में ईंटा पाथने की मजदूरी लेने गई थी। मृतका ने छोटे भाई दिनेश को खाना दिया था। इसके बाद वह खेलने चला गया। वह फंदा लगाने का कारण नहीं बता सकते।
सुनीता दो भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर की थी। पढ़ी-लिखी नहीं थी। पिता स्व. नंदप्रकाश की वर्ष 2014 में मृत्यु हो चुकी है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजनारायण नायक ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
