संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:00 AM IST
ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसे
एक की शिनाख्त, दूसरे शव की शिनाख्त नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पहली घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई। दूसरी घटना मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ पुलिस चौकी के पीछे स्थित रेल लाइन पर हुई। एक के शव की शिनाख्त न होने पर उसे मोर्चरी में रखाया गया है।
सोमवार को सुबह करीब सात बजे कानपुर से मानिकपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ते समय 30 वर्षीय युवक फिसलकर ट्रेन के नीचे गिर गया। उसकी कटकर मौत हो गई। जीआरपी थानाध्यक्ष नवेंदुुुुुुु शेखर अग्निहोत्री ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
उधर, मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव निवासी सीताराम अहिरवार (55) भूरागढ़ पुलिस चौकी के पीछे स्थित रेल लाइन पर टहल रहे थे। पटरी पर आ रही मालगाड़ी से कटकर उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मालगाड़ी से कटकर मौत है। हार्न देने के बावजूद वह पटरी से नहीं हटे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
