नगर पालिकाध्यक्ष ने डॉक्टरों को दिया आश्वासन, सेवानिवृत सीएमओ को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नीमा एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं नगर पालिकाध्यक्ष सरला जैन से डॉक्टरों ने क्लीनिकों पर लगे कर को हटाने की मांग कर दी। पालिकाध्यक्ष ने उन्हें मुद्दे को पालिका बोर्ड की बैठक में उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका डॉक्टरों के हित में कार्य करेगी। इस मौके पर सेवानिवृत सीएमओ डॉ. जेएस बक्शी को सम्मानित करते हुए उन्हें विदाई दी गई।
शहर के एक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टरों ने सेवानिवृत सीएमओ डॉ. जेएस बक्शी के 20 साल के सेवाकाल पर चर्चा करते हुए कहा कि वह डॉक्टरों से परिवार की तरह जुड़ गए थे। उन्होंने अपने मृदुल स्वभाव और अनुशासनप्रिय व्यवहार से मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच गहरी पैठ बना ली थी। उन्होंने कहा कि अच्छे अधिकारी की पहचान केवल उसकी पद-प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि स्वभाव से भी होती है। सेवानिवृत सीएमओ ने कहा कि उन्हें जनपद के डॉक्टरों से भरपूर सहयोग और स्नेह मिला जिसे वह भूल नहीं पाएंगे।
इस मौके पर डॉ आलोक जैन ने डाॅ.जेएस बक्शी और पालिकाध्यक्ष सरला जैन को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुन्ना लाल जैन,डॉ एसपी पाठक,दीपक चौबे, डॉ विशाल जैन, डॉ सौम्या जैन, डॉ रानी श्रीवास्तव, डॉ जेएस चौबे,डॉ मनवीर सिंह तोमर, डॉ राजेश शर्मा, डॉ अमिताभ पाराशर , डॉ राम गोपाल साहू, डॉ अनिल जैन, डॉ विवेक सक्सेना, डॉ कैलाश श्रोती, डॉ अक्षय टडैया, डॉ नवदीप रावत, डॉ राहुल झा, डॉ स्वामी प्रसाद लोधी, डॉ शीलचंद राजपूत, डॉ अवनी कड़की, डॉ अनूप श्रीवास्तव, डॉ आरसी साहू, डॉ अरविंद झा, डॉ सुदीप श्रीवास्तव, डॉ गजेंद्र चौहान, डॉ हेमंत नायक आदि मौजूद रहे।
