संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:51 PM IST
फोटो 03 बीएनडीपी 14- केन नदी घाट पर पानी से बाहर निकाला गया विक्षिप्त युवक संवाद
नदी में स्नान करते समय दो युवक डूबे, एक की मौत
मृतक समेत दोनों युवक मानसिक अस्वस्थ
– मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ चौकी के पास केन नदी की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ चौकी क्षेत्र में केन नदी स्थित नाव घाट पर स्नान करने गए दो युवक डूबने लगे। मल्लाहों ने एक युवक को बचा लिया, जबकि दूसरा युवक डूब गया। युवक का शव पानी से निकाला गया। दोनों युवक चित्रकूट जिले के बताए गए हैं।
सोमवार को दोपहर करीब एक बजे केन नदी नाव घाट पर दो युवक नहाने उतरे थे। देखते ही देखते दोनों गहराई में डूब गए। वहां मौजूद मल्लाहों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला, लेकिन इसमें से एक की मौत हो चुकी थी। दूसरा मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की वजह से कोई जानकारी नहीं दे सका। पुलिस का कहना है कि दोनों युवक बांदा में दो दिन से मांग कर खा रहे थे।
मटौंध थानाध्यक्ष राम दिनेश तिवारी ने बताया कि दोनों युवक मानसिक अस्वस्थ थे। जिंदा बचा युवक भी अपना नाम पता नहीं बता पा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
