Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Tue, 04 Jul 2023 11:41 PM IST

बांदा/बबेरू। मामूली विवाद में नवदंपती ने जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की डेढ़ माह पहले ही शादी हुई है।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी निजामुद्दीन (26) व सिमौनी गांव की रिजवाना (22) की डेढ़ माह पहले 20 मई 2023 को शादी हुई है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को सुबह नौ बजे रिजवाना ने निजामुद्दीन को खाने के लिए पूछा तो उसने मना कर दिया।

इस पर रिजवाना ने भी खाना नहीं खाया। तब पति ने कहा कि यदि मैं मर जाऊं तो क्या तुम भी मर जाओगी। इस सवाल पर रिजवाना ने घर में रखा जहर खा लिया। उसे जहर खाता देख निजामुद्दीन ने भी जहर खा लिया। निजामुद्दीन के पिता सत्तार ने बताया कि बहू के मायके वालों को भी खबर दी है। निजामुद्दीन दिल्ली में रहकर टटिया बनाने का काम करता है।

दो महीने पहले अपनी शादी में वह दिल्ली से आया था। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि पति-पत्नी ने आपसी कहासुनी के बाद जहर खाया है। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *