हाईवे पर कैलगुआं तिराहा पर हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। हाईवे पर कैलगुआं बाईपास पनारी रोड पर बाइको की आमने सामने की भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल हो गए। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए तीनो को झांसी रेफर कर दिया।
शहर के मोहल्ला मऊठाना निवासी अजय कुशवाहा (22 ) अपने चचेरे भाई हगोविंद (26) के साथ बाइक से मंगलवार की रात्रि ग्राम रजवारा से घर की ओर आ रहा था। अभी उनकी बाइक पनारी रोड पर हाइवे कैलगुआं बाईपास के समीप पहुंची थी। तभी सामने आ रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। जिससे अजय व हरगोविंद सहित दूसरी बाइक पर सवार राजा (30) निवासी ग्राम सिमरिया गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां तीनो की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
