चित्रकूट। बुंदेली आवाज किसान विकास समिति के अध्यक्ष विशाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शहर के एलआईसी तिराहे से कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। जिसमें ग्रामीणों ने पहाड़ी ब्लाक के ग्राम पंचायत जमहिल के नारायण बस्ती में 500 मीटर तक की सड़क बनवाने की मांग की।
मंगलवार को समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रामीण अवध नरेश, रामदत्त, शारदा प्रसाद, चुन्नीलाल, माताबदल, जानकीशरण, रज्जू, मंगलवा व श्यामबाबू ने शहर के एलआईसी तिराहे से कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि पहाड़ी ब्लाक के ग्राम पंचायत जमहिल के नारायण बस्ती में लगभग 50 घर हैं, जिसकी आबादी लगभग 700 है। यहां की लगभग 500 मीटर सड़क जर्जर है। इससे स्कूली बच्चों व अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क का निर्माण न होने पर धरना देने की भी बात कही।
