Spread the love


CA Result: Anuj got 13th place in the country in CA final, CA Result 2023 toppers story

परिवार के साथ अनुज जैन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सीए फाइनल और इंटरमीडिएट मई 2023 का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। सीए फाइनल में शहर की टॉप-5 सूची में तीन बेटियां हैं। सीए फाइनल परीक्षा में 683 छात्र शामिल हुए थे। इनमें 170 सफल हुए हैं। शहर के अनुज जैन ने देश में 13वां स्थान पाकर सिटी टॉप किया है। शहर में दूसरे स्थान पर रहीं परमीत कौर को 499 अंक मिले हैं। देश में उनकी 39वीं रैंक है। मंतशा शरीफ को तीसरा स्थान मिला है। उन्हें 434 अंक मिले हैं। सुनोबिया फातिमा को चौथा स्थान मिला। उन्हें 411 अंक मिले। पांचवें स्थान पर रहे हर्ष श्रीवास्तव को 410 अंक मिले हैं।

अनुज ने देश में पाया 13वां स्थान

सीए फाइनल में कानपुर के अनुज जैन ने पूरे देश में 13वां स्थान हासिल किया है। सिटी में वह टॉपर रहे हैं। उन्हें 800 में 545 अंक मिले हैं। किदवईनगर एन ब्लाॅक में रहने वाले अनुज ने पहले प्रयास में दोनों ग्रुपों (ग्रुप एक और दो) में सफलता हासिल की है। पिता वीरेंद्र जैन का कपड़ों का कारोबार है। मां रेखा जैन गृहिणी हैं। उनका कहना है कि वह आगे नौकरी करेंगे। उन्होंने परीक्षा की तैयारी ऑनलाइन की। बड़े भाई प्रांजल जैन पिता के साथ कारोबार में हाथ बंटाते हैं। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर से पढ़ाई करने वाले अनुज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम-ऑनर्स किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *