Spread the love


Sonebhadra: An uncontrollable truck crushed a bike rider policeman going on VIP duty, body divided into two

Sonebhadra: वीआईपी ड्यूटी में जा रहे बाइक सवार पुलिस कर्मी को बेकाबू ट्रक ने रौंदा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर सदर कोतवाली अंतर्गत नगर के चंडी तिराहे के पास बुधवार को बेकाबू ट्रक ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में वाराणसी जा रहे बाइक सवार कांस्टेबल को कुचल दिया। ट्रक के पहियों के नीचे आने से कांस्टेबल का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। उसकी बाइक काफी दूर डिवाइडर पर जाकर गिरी। ट्रक छाेड़कर चालक फरार हो गया। घटना से काफी देर तक हाईवे पर आवागमन भी प्रभावित रहा।

देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के टोला अहिबरन निवासी विवेक बनरवाल (32) 2020 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। इस समय उनकी तैनाती घोरावल कोतवाली में थी। वाराणसी में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में उनकी ड्यूटी लगी थी। बुधवार की सुबह विवेक बाइक से वीआईपी ड्यूटी के लिए निकले।

राबर्ट्सगंज पहुंचने के बाद वह चंडी तिराहे होते हुए जैसे ही हाईवे पर पहुंचे, लोढ़ी की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। ट्रक की जोरदार टक्कर से बाइक उछलकर दूर डिवाइडर पर जा गिरी, जबकि विवेक ट्रक के नीचे आ गए। लोडेड ट्रक से कुचलने के कारण विवेक का शरीर कमर के पास से दो हिस्सों में बंट गया।

यह भी पढ़ें- Varanasi: अब एयरपोर्ट पर पार्किंग के लिए नहीं पड़ेगी कैश की जरूरत, फास्टैग से कटेगा पैसा, जानिए पूरी डिटेल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *