Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Thu, 06 Jul 2023 12:42 AM IST

मऊ(चित्रकूट)। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सुबह सैर के लिए निकले दो किशोर दोस्तों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा साथी घायल हो गया। चालक कार लेकर मौके से भाग निकला।

मऊ थाना क्षेत्र के छिवलहा निवासी सूर्य प्रकाश द्विवेदी का 16 वर्षीय पुत्र सर्वेश बुधवार की सुबह अपने दोस्त भरतलाल का 17 वर्षीय पुत्र सचिन निषाद के साथ सैर के लिए निकला था, जैसे ही हाइवे किनारे पहुंचा तो कर्वी से प्रयागराज की ओर जा रही कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर में सर्वेश की मौत हो गई जबकि सचिन घायल हो गया। राहगीरों की मदद से सचिन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया। इसके बाद मृतक सर्वेश के परिजनों को सूचना दी।

जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक के किसान पिता ने बताया कि सर्वेश फौज में जाने की तैयारी कर रहा था। एक बहन है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *