Spread the love


नरैनी। छत्तीसगढ़ से चित्रकूट जा रहे दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार सात लोग घायल हो गए। एंबुलेंस द्वारा घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

छत्तीसगढ़ के पांडे तराई के रहने वाले सुखदेव (38), उनकी पत्नी अनुसुइया (35), लखनपुर के मनीष (22), मुन्नी (45), भगतपुर की लक्ष्मी (24), मदानी गांव निवासी निर्मला (40), यह सभी अपने गांव से एक बोलेरो में सवार होकर चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे थे।

नरैनी व कालिंजर के बीच ड्राइवर को झपकी आ जाने से बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद बोलेरो सडक़ किनारे खंती में नीचे जा गिरी। जिससे यह सभी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची १०८ एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *