
कोरोनावायरस
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चित्रकूट जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को आठ और लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। संक्रमण बढ़ने के बाद भी लापरवाही नहीं थम रही है। बाजारों में भीड़ के बीच सोशल डिस्टेसिंग का कहीं अनुपालन नहीं हो रहा है। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग भी केवल अस्पतालों तक ही जांच का दायरा तय कर रखा है। प्रतिदिन लगभग एक हजार सैंपलों की जांच हो रही है।
जांच का दायरा भी नहीं बढ़ाया गया। सरकारी अस्पतालों के अलावा कहीं कोरोना की जांच नहीं कराई जा रही है। शनिवार को आठ नए कोरोना संक्रमित मिले है। अपर सीएमओ डॉ. आरके चौरिहा ने बताया कि 873 सैंपलों की जांच कराई गई है। जिसमें 454 आरटीपीसीआर व 419 एंटीजन शामिल हैं।
बताया कि जनपद में अब तक 76 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें 63 संक्रमित इलाज के दौरान स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा समय पर एक्टिव केस 12 हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना संक्रमण बढने के बावजूद हर जगह लापरवाही बरती जा रही है। संक्रमण को लेकर गंभीरता नहीं दिख रही है।
