
वाराणसी में तीखी धूप
– फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
वाराणसी में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को सुबह से ही तीखी धूप होने लगी। इस कारण गर्मी भी लगने लगी। हवा भी नहीं चली की गर्मी से राहत मिले। जिस तरह का मौसम बना है,उसके अनुसार दिन में और तेज धूप होगी।
यह भी पढ़ें- Varanasi: कैंसर पीड़ित पत्नी के साथ काशी पहुंचे पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू, बोले- यह मेरी धार्मिक यात्रा है
इधर अधिकतम तापमान भी 36.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान 28.5 रिकार्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में प्रेशर सिस्टम बन रहा है। इसकी वजह से मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा और दो दिन बाद से बारिश के भी आसार है।
