Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Wed, 26 Jul 2023 12:51 AM IST

बांदा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नाले-नालियों की सफाई व जलभराव न होने और एंटीलार्वा का स्प्रे कराए जाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में में डीएम ने अस्पताल में कई माह से अनुपस्थित चल रहीं चार स्टाफ नर्सों को नोटिस जारी कर निलंबित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने हेल्थ वेलनेस सेंटर के निर्माण में तेजी लाने के आवास विकास परिषद को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि काम की गति बढ़ाएं। वहीं दस्तक अभियान के अन्तर्गत आशाओं को घर-घर जाकर टीवी एवं कुष्ठ रोगियों की सूची तथा वेक्टर जनित रोगों से पीड़ित मरीजों का डाटा तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सूची सटीक होनी चाहिए। वहीं टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं की जांचे समय पर कराये जाने के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तिन्दवारी, नरैनी को लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण किये जाने को कहा। संस्थागत प्रसव बढ़ाये जाने के लिए आशा व एएनएम की माॅनीटरिंग करने और आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाये जाने के कार्य में सभी आशा व एएनएम एवं सीएचओ के द्वारा तेजी लाने के निर्देश दिये। जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को समय से भुुगतान कराये जाने के साथ आशा की चयन प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने 19 वर्ष तक के बच्चों एवं युवाओं को पेट में कीड़ों को मारने की दवा का भी वितरण किये जाने के निर्देश दिये। आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किये जाने और अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी सेंटर में स्वास्थ्य उपचार के लिए भेजे जाने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एसएन मिश्रा आदि चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *