Spread the love


बांदा। भारत के फौजी मतवाले है, शान वाले हैं, जब बात देश की मिट्टी की हो तो दुश्मन को मिटाने वाले हैं…। ऐसे स्लोगन और कारगिल युद्ध से जुड़े चित्र उकेरकर एनसीसी कैडेट्स ने वीर सपूतों को सलाम किया। उनको अपना आदर्श बताते हुए देश के लिए हर चुनौती को पार कर जाने का संकल्प लिया।

आदर्श बजरंग इंटर काॅलेज की एनसीसी इकाई के कैडेट ने कारगिल विजय दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने तिरंगा बनाया। तिरंगे को सेल्यूट करते सैनिक को दर्शाया। कारगिल युद्ध की झलकियां उकेरने का प्रयास किया और स्लोगन के माध्यम से देश के प्रति कर्तव्य को बताया। इस दौरान समादेश अधिकारी कर्नल डीपी सिंह, प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय, चीफ ऑफिसर मंगल प्रसाद व केयर टेकर राम प्रसाद ने कैडेट को 1999 में हुए कारगिल युद्ध के बारे में बताया। किस तरह से पाकिस्तान को भारतीय सैनिकों ने धूल चटाई, इस बारे में बताया। पोस्टर प्रतियोगिता में करीब 65 कैडेट ने भाग लिया, इसमें विश्राम सिंह, आकाश सिंह गौर, राहुल कुमार पटेल, अखिलेश कुमार, रोहित कुमार, अनमोल सिंह, शिवम सिंह आदि थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *