Spread the love


CM Yogi taught lesson of discipline by meeting with public representatives and party officials In Agra

CM Yogi Agra Visit: नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ा गए योगी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ताजनगरी आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। कहा कि संगठन से बड़ा कोई नहीं हो सकता है। संगठन का सम्मान रहना चाहिए। हम जो कुछ भी हैं, वह सब संगठन की देन है। जनप्रतिनिधियों को चेताया कि वह संगठन के पदाधिकारियों का मान रखें।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को सर्किट हाउस में पहली बैठक जनप्रतिनिधियों और प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों के साथ की। उन्होंने कहा कि जो लोग संगठन का सम्मान करना नहीं जानते हैं उन्हें संगठन किनारे कर देगा। हर पदाधिकारी का सम्मान होना चाहिए, चाहे वह बूथ का हो या जिले व शहर का। जनप्रतिनिधि अपने को संगठन से ऊपर नहीं मानें।

यह भी पढ़ेंः- बुझ गए चिराग: पानी से उफनाए तालाब में डूबने लगे नौ बच्चे, दो की मौत और सात को बचाया गया; मची चीख-पुकार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *