Spread the love


बस्ती, गोंडा और अयोध्या के ध्यानार्थ

फोटो 26 बीएनडीपी8 – जिला अस्पताल में भर्ती ट्रक ड्राइवर राजेश। संवाद

फोटो 26 बीएनडीपी9 – जिला अस्पताल में भर्ती ट्रक ड्राइवर सुशील सिंह। संवाद

फोटो 26 बीएनडीपी10- जिला अस्पताल में भर्ती ट्रक ड्राइवर बुद्दूलाल। संवाद

जहरखुरानी का शिकार हुए पांच ट्रक ड्राइवर

चलते ट्रक में ही बेहोश होने लगे, एक मकान में घुसने जा रहा था, गनीमत रही रोक लिया गया

-अयोध्या से रामपुर मध्यप्रदेश मोरंग लादने जा रहे थे

-गिरवां थाना क्षेत्र में एक घर में घुसने से बचा ट्रक, चारों अचेत

संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा। अयोध्या से रामपुर (मध्य प्रदेश) मौरंग लादने जा रहे बस्ती और गोंडा के पांच ट्रक ड्राइवर जहरखुरानी का शिकार हो गए। दो ट्रकों के ड्राइवर चलते ट्रक में ही बेहोश होने लगे, ट्रक एक घर में घुसते-घुसते रह गए। तीसरे ट्रक के ड्राइवर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अयोध्या निवासी ट्रक ड्राइवर राजू ने बताया कि मंगलवार की शाम वह चार अन्य साथियों के साथ तीन ट्रकों में माैरंग लादने अयोध्या से रामपुर मध्यप्रदेश जा रहे थे। एक ट्रक में बस्ती निवासी चालक राजेश (30) व बुद्धूलाल (50), दूसरे में गोंडा निवासी चालक सुशील सिंह (40) व गुलाब सिंह (37) थे। वह उनके पीछे तीसरे ट्रक को चला रहा था।

बुधवार को सुबह करीब पांच बजे गिरवां थाना क्षेत्र में विधि महाविद्यालय के पास उन्होंने ट्रक रोका। वहीं एक गुमटी में चाय पी। उसके बाद वह सीमावर्ती मध्यप्रदेश के रामपुर गांव के लिए चले। अभी वह थाने से करीब 600 मीटर की दूरी पर ही पहुंचे थे कि दो ट्रकों में सवार चारों ट्रक ड्राइवर बेहोश होने लगे। इस वजह से उनके ट्रक एक मकान की ओर बढ़ रहे थे, गनीमत रही कि किसी तरह वह रुके और फिर ग्रामीणों की मदद से पूलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे गिरवां थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने उनके पीछे आ रहे ट्रक के ड्राइवर राजू से जानकारी ली। एसओ ने बताया कि ट्रक चालकों को रास्ते में कहीं किसी जगह नशीला पदार्थ खिलाया गया है। इनमें पांचवां ट्रक ड्राइवर ठीक है। अभी चारों ट्रक ड्राइवर होश में नहीं आए हैं। होश में आने पर उनसे पूछताछ की जाएगी। उनका इलाज कराया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *