Spread the love


Afzal Ansari will come out on bail today from Ghazipur District Jail

गाजीपुर जिला जेल के बाहर अफजाल अंसारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गैंगस्टर एक्ट में सजायाफ्ता गाजीपुर के पूर्व बसपा सांसद अफजाल अंसारी की गुरुवार शाम जमानत पर गाजीपुर जिला से रिहाई हुई। अफजाल के परिजन और समर्थक वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे थे। जेल से निकलने के बाद पूर्व सांसद ने मीडिया से दूरी बनाई। वाहन में बैठकर मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन करते रहे। काफिला अंसारी परिवार के आवास फाटक के लिए रवाना हो गया। 

इस दौरान गाजीपुर जिला के बाहर कई थानों की फोर्स के अलावा पीएसी के जवान भी तैनात रहे। बीते सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से उसे जमानत मिली थी। अफजाल अंसारी को गाजीपुर की एमपी/एमएलए स्पेशल कोर्ट ने 29 अप्रैल को गैंगस्टर मामले में दोषी करार देते हुए चार साल की सजा सुनाई थी। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

सजा पर रोक लगाने और जमानत पर रिहा करने की मांग को लेकर अफजाल ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी। कोर्ट ने अपील की सुनवाई के दौरान ।गैंगस्टर मामले में मिली सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इससे उनकी लोकसभा की सदस्यता बहाल नहीं होगी। इसके साथ ही कोर्ट ने अफजाल की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। गुरुवार को अफजाल अंसारी की गाजीपुर जिला जेल से रिहाई हुई। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *