Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Sat, 29 Jul 2023 01:07 AM IST

मानिकपुर चित्रकूट। कस्बे के एक इंटर कॉलेज की छात्रा के दुष्कर्म मामले में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पीडि़ता के घर जाकर हालात को जानने का प्रयास किया। उनके परिजनों को न्याय दिलाने को संघर्ष में साथ देने का वादा किया। इसके अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर छात्रा को न्याय दिलाने की मांग की है।

शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पीडि़ता के घर पहुंचा। सारी स्थिति को जानने के बाद एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। दोषियों को कड़ी सजा मिले दोषियों को कड़ी सजा मिले और निर्दोष नहीं फंसना चाहिए। सपा ने सरकार से पीडि़त परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। इस मौके पर सिद्धार्थ पांडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा आभाविप की मानिकपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें छात्रा व उसके परिजनों को सुरक्षा व न्याय दिलाने की मांग की है। कॉलेज की प्रतिष्ठा खराब न करने के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

छात्रा के बयान अदालत में कराए दर्ज

चित्रकूट। पूरे मामले मेें एसपी वृंदा शुक्ल ने बताया कि एसआईटी टीम जांच कर रही है। शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद अदालत में बयान दर्ज किया गया। पूरे मामले को वह खुद देख रहीं हैं। किसी दोषी को बक्शा नहीं जाएंगा छात्रा को न्याय दिलाने के लिए सभी बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है।इसमें किसी निर्दोष को जबरन नहीं फंसाया जाएगा। सीसीटीबी फुटेज व मोबाइल की रिकार्डिंग के साक्ष्य मिले हैं। गौरतलब है कि छात्रा ने एक कॉलेज के चार शिक्षकों पर अलग-अलग समय पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में एक शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *